बेतिया – नौतन:– मानव श्रृंखला को ले निकाली गयी जागरूकता रैली 

कला जत्था व छात्र छात्राओ ने बुलंद नारो के साथ किया अगाज 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन – 21 जनवरी को लगने वाले मानव श्रृंखला को लेकर बुधवार को संसाधन केंद्र नौतन से बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी।इस मौके पर बीडीओ ने उपस्थित लोगो से कहा कि बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामज मे फैली कुरीतियो को हमे जड से उखाड फेंकना होगा । जागरूकता रैली संसाधन केंद्र से मुख्यालय होते हुए मच्छरगांवा पम्प तक निकाली गयी ।जिसमे शिक्षको के साथ राजकिय मध्य विद्यालय के छात्र छात्राऐ सामिल रहे जो बुलंद नके साथ – कम उम्र की शादी रोके ।जीवन की बर्बादी रोके । — बेटा बेटी एक समान ।दहेज लेकर मत करो अपमान  आदि अनेको नारो से क्षेत्र गुंजन उठा। इस कार्यक्रम का संचालन के आर पी अभिमन्यु कुमार मधु ने किया ।इस मौक पर बीओ निवास राम बिनोद नोनीया बीरबहादुर बैठा सजबुन खातुन अख्तरी बेगम राशिदा खातुन अमृता कुमारी बीरेंद्र सिंह ललित कुमार तैकिर अहमद प्रभु राज ठाकुर आदि के साथ सैकड़ो की सख्या मे  छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे ।।