बेतिया :– (प.च.)मानव श्रृंखला निर्माण में निजी विद्यालय संगठन ने सार्थक भागीदारी की पेशकश की

#न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:
 बेतिया जिला अन्तर्गत आज दिनांक-21.01.2018 को दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह निषेध के समर्थन में निर्धारित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में पश्चिम चम्पारण जिला एक नया इतिहास बनायेगा। इस जिले की अधिकांश जनसंख्या राज्य सरकार के आह्वान पर दिनांक-21.01.2018 को कदम से कदम मिलाकर इसे सफल बनायेगी। यह भरोसा जिला के निजी विद्यालयो के संगठन, गैर सरकारी संगठन, विभिन्न क्लबस, मीडिया संगठन, चीनी मिल प्रबंधन आदि ने जिलाधिकारी डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे को दिया है।निजी विद्यालयों के प्रभारी ने कहा कि उनके विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रगण बढ़चढ़ कर मानव श्रृंखला निर्माण में भाग लेंगे। वहीं जिले के सभी चीनी मिल प्रबंधकों ने भी जिलाधिकारी को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। चीनी मिल प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले सहभागियों के लिए आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। वहीं लायंस क्लब प्रतिनिधि ने बताया कि मानव श्रृंखला लाइन में खड़े होने वालों के लिए वे पानी वगैरह की व्यवस्था करेंगे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला निर्माण में सहयोग प्राप्त करने हेतु आज निजी विद्यालयों के प्रभारी, विभिन्न क्लबस के प्रतिनिधि, चीनी मिलों के प्रबंधक, मीडिया प्रतिनिधियों आदि के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित किया गया। 
जिलाधिकारी, डाॅ0 देवरे एवं डीडीसी श्री सिंह द्वारा मानव श्रृंखला के औचित्य पर प्रकाश डाला गया और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने हेतु इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि सामाजिक बुराईयों अथवा कुरीतियों का उन्मूलन करने हेतु सामाजिक जागरूकता आवश्यक होता है। इसके बिना इस अभिशाप से छुटकारा संभव नहीं होगा। जिलाधिकारी द्वारा दिनांक-21.01.2018 को निर्धारित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में बढ़चढ़ कर भाग लेेने का अनुरोध किय गया।
तदन्तर समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी की अगुवाई में एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया और इस संकल्प को मजबूत करने हेतु हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया गया।