दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

विशेष बैठक में जिला कप्तान के दिए अहम निर्देश

पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अन्तर्गत शिकारपुर थाना का एसपी जयन्त कान्त ने निरीक्षण किया। उनके के आगमन को लेकर शिकारपुर थानाध्यक्ष व अधिकारीगण पहले से सतर्क रहें। एसपी जयन्त कान्त थाना पहुँचते थाना परिसर का निरीक्षण किया। डीएसपी सूर्यकांत चौबे, थानाध्यक्ष उग्र नाथ झा, सर्किल इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर समेत शिकारपुर थाना के सभी अधिकारियों के साथ एसपी ने बैठक किया। इस दौरान थाना थानाध्यक्ष समेत सभी अनुसंधान अधिकारियों के लंबित कांडों की समीक्षा किया तथा पॉकेट डिस्पोजल में हो रहे विलम्ब को जल्दी निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर के (सुपरविज़न) पर्यवेक्षण के दौरान जो सत्यता पाई गई है, जिसके ऊपर विभागीय कार्यवाई किये जाने को कहा। स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए, शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा तथा उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने को निर्देश भी दिया। इस दौरान डीएसपी, थानाध्यक्ष समेत सभी कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित व सतर्क रहेशामिल रहें।