देशी कट्टे के साथ दो अपराधी धराये
इसुआपुर (सारण) । स्थानीय पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया । एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है । वहीं एक दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी भाग निकले । गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर संदिग्ध स्थिति में अपराधी भागने लगे । जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया । गिरफ्तार अपराधी पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के रामबाबू राय तथा मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव के मोनू कुमार मांझी हैं । अपराधियों को पकड़ने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया ।