
विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर 17 को छपरा व पांच को पटना में आयोजित धरना व अन्य आयोजनों की सफलता हेतु शिक्षक नेताओं ने बनाई रणनीति
– शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के नेताओं ने किया भ्रमण
के. के. सेंगर/छपरा (सारण) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सात सूत्री मांगों को लेकर 17 अगस्त को नगरपालिका चौक छपरा और 5 सितंबर को पटना गाँधी मैदान में आयोजित एक दिवसीय धरना की सफलता को लेकर शिक्षक नेताओं ने शिक्षक सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। इधर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के लहलादपुर प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद और सारण प्रमंडल के संयोजक अरविंद कुमार, महासचिव राम कुमार राय, कोषाध्यक्ष दिनेश राम, सरवर अली, युगेश्वर मांझी, मनीष कुमार, अनुराग कुमार, शिवदयाल राम, दिलीप कुमार, जयजय राम, संतोष कुमार तथा बलिन्द्र पांडेय ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया।
इस अवसर पर शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में नगरपालिका चौक छपरा चलने के लिए आग्रह किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को पोस्टर पाम्पलेट और बैनर उपलब्ध कराये गए।
इसकी जानकारी शिक्षक नेता अरविंद कुमार ने दी है।




Recent Comments