पानापुर(सारण)शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में कोर्ट कैंप लगाकर सैकड़ो लोगो से बंध पत्र भरवाया गया ।कोर्ट कैंप में मढ़ौरा के कार्यपालक दंडाधिकारी रमेश प्रसाद रंजन ने पंचायत चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सैकड़ो लोगो से बंध पत्र भरवाया ।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि पंचायत चुनाव में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए थाना क्षेत्र के डेढ़ हजार लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है ।उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति एसडीओ कोर्ट से बेल करा लिए है उन्हें बंध पत्र भरने की जरूरत नही है ।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव भयमुक्त ,स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन दृढसंकल्पित है।