
Update : मछली पकड़ने नदी में उतरे युवक की तलाश जारी,परिजन अनहोनी की आशंका से बेहाल

रोते बिलखते परिजन
मांझी (सारण) : मांझी थाना क्षेत्र के बहोरन सिंह के टोला निवासी चन्द्रमा साह के पुत्र तारकेश्वर साह गोंड़ के सरयु नदी में डूब जाने की आशंका है। तारकेश्वर के भाई मैनेजर साह गोंड़ ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह गांव के अन्य युवकों के साथ स्थानीय रामघाट के समीप मछली पकड़ने नदी में उतरा था। बुधवार की सुबह तक वह घर नही पहुंचा तो परिजन सशंकित हो गए। घाट पर आकर देखा गया तो उसका कपड़ा नदी किनारे पड़ा मिला जिससे उसके डूबने की आशंका बलवती हो गईं। परिजनों ने बताया कि वह रोज रात में मछली पकड़ने जाता था। और देर रात तक लौट आता था पर कल नही लौटा। लापता तारकेश्वर को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सीओ दिलीप कुमार व थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के निर्देश पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के निर्देश पर गोताखोर शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। डूबने की आशंका के मद्देनजर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। राम घाट पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा है।




Recent Comments