विभूतीपुर मेंं भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र का बैठक संपन्न
##न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
विभूतीपुर (समस्तीपुर) : भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल के कल्याणपुर उत्तर, मुस्तफापुर, कल्याणपुर दक्षिण और चोरा टभका शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित की गई।

शक्ति केंद्र की बैठक क्रमशः रामनाथ झा के आवास पर, मुस्तफापुर पंचायत भवन पर, नवीन सिंह के आवास पर, विनोद सिंह के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, BLA 2, और बूथ महामंत्री ने भाग लिया। शक्ति केंद्रों पर आयोजित बैठक में बूथ पर करणीय कार्यों पर विशेष रूप से बल दिया गया। बूथ समिति की समीक्षा की गई। मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम जुड़वाने और मृत लोगों के नाम कटवाने पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के योजनाओं, और प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय के द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी हरि ओम शाही, मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रभारी पंकज लाल, BLA 1 विश्वनाथ चौधरी तूफान, विस्तारक आजाद चंद्रशेखर, सतीश झा, रबिन्द्र पासवान, रीना झा, रामनाथ झा, नवीन सिंह, दीपक कौशल, संजीव शर्मा, अजीत कुशवाहा, राजीव झा, अर्जुन पासवान, प्रभाकर पासवान, पंकज महतो, कृष्णमोहन झा, विनोद सिंह, सुनील पोद्दार, गिरीश झा, सुरेंद्र यादव, संजय महतो, अभय प्रभाकर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, कुमोद प्रसाद सिंह, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।