दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए, पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी निसार अहमद को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निसार अहमद को कर्त्तव्य निर्वहन में लापरवाही,संदिग्ध आचरण एवं अनुशासनहीनता के आरोप विभागीय जांचोपरांत प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर, उनके विरूद्ध बिहार सरकारी सेवक नियमावली-2005 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उपर्युक्त निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत प्रक्षेत्र मुज़फ्फपुर बनाया गया है।





Recent Comments