नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

मांझी(सारण)। सोमवार को मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव में सातवी की कक्षा की छात्रा के साथ बहला फुसला कर रेप करने वाले आरोपी मिथिलेश मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उधर पीड़िता के बयान पर मांझी थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ट्यूशन से लौटने के बाद कुरकुरे खरीदने गई बच्ची को आरोपी ने बहला फुसला कर कमरे में बन्द कर दिया तथा जबरदस्ती रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का अब भी उपचार जारी है।