अंता :साम्प्रदाइक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: राठौर
नव नियुक्त थानाधिकारी अमर सिंह राठौर ने किया पदभार ग्रहण
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 19 जुलाई – नव नियुक्त थानाधिकारी अमर सिंह राठौर ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर अंता थाने का मोर्चा सम्भाला ।इससे पूर्व पुलिस स्टाफ द्वारा साफाबन्दी एवं माला पहनाकर राठौर का स्वागत अभिनन्दन किया । नव नियुक्त थानाधिकारी अमर सिंह राठौर ने दैनिक खोज खबर संवाददाता उस्मान खान को बताया अपराधियो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा ।नगर का साम्प्रदाइक सौहार्द्र बनाये रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी । किसी भी स्थिति में साम्प्रदाइक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा । राठौर ने कहा की स्मैक, जुआ, सट्टा, आदि को विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धर पकड़ की जायेगी । वहीँ वाहनों की चोरी रोकने एवं ऐसे शातिर चोरों पर सख्ती की जायेगी । वहीँ कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाये जायेंगे । आईजी कार्यालय कोटा से रिलीव होकर आए राठौर से निश्चय ही नगर वासी बेहतर कानून व्यवस्था बनाएं रखने की उम्मीद रखते हे वहीँ राठौर भी “आमजन में विश्वास व् अपराधियो में भय ” के ध्येय वाक्य की सार्थकता पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।




Recent Comments