जमीनी विवाद में हुए मारपीट में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

#परवेज अख्तर/सिवान;
गोपालगंज : जिले के कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा गांव में सोमवार के दिन जमीनी विवाद को ले हुए मारपीट में थाने में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । महंथवा गांव निवासी राजेश सिंह ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि मैं सोमवार की सुबह खेत में मक्के की फसल की सोहनी कर रहा था। उसी दौरान मेरे ही गांव के करण सिंह, जनार्दन सिंह सहित चार लोग हाथ में लाठी डंडा व फरसा लिए आए और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे ।जब मैंने इसका विरोध किया तो उपर्युक्त सभी लोग मुझे लाठी-डंडे व फरसे से मारने लगे । शोरगुल सुनकर बचाने आए मेरे बेटों को भी उपर्युक्त लोग मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए ।ये लोग जबरदस्ती मेरे जमीन पर कब्जा कर रहे थे ।ग्रामीणों को आते देख सभी लोग धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से हम लोगों का इलाज कराया गया।
पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।