दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मोहर्रम का विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें जमकर आतिशबाजी की गई। पुलिस प्रशासन की देखरेख में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्बला में शहीद हसन और हुसैन की शहादत की याद में जुलूस निकाला। यह जुलूस अब तक का सबसे बड़ा जुलूस रहा जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाले गए।जानकारी के अनुसार जुलूस में देवी स्थान मन्दिर के पास हल्की झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। दुकान बंद कर दी गयी, जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने मुख्य बाजार में मोटरबाइक तोड़फोड़ की और आम लोगों पर पत्थरबाजी हुई। पुलिस की गाड़ी भी पीछे कर भागना पड़ा। घटना स्थल पर एसडीएम चन्दन चौहान, एसडीपीओ सूर्यकांत चौबे, डीसीएलआर अजय कुमार पुलिस बल, एसएसबी के साथ बाजार व आरओबी पर जमे रहे। स्थिति नियंत्रण में है।बिहार में पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अन्तर्गत मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहाँ में मंगलवार को दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन से चार फुस की झोपड़ी को आग के हवाले किया गया। पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे मोहर्रम का संयुक्त जुलूस बेतिया नगर और आस -पास के क्षेत्र का मोहर्रम त्योहार का जुलूस नगर के छोटे बड़े चौराहे होते हुए, जैसे ही जोकहाँ कर्बला पहुँचा, वहीं दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गया और कुछ शरारती तत्वों ने चार पांच फुस के मकान में आग लगा दिया। जिससे दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रेलवे ट्रैक पर आगजनी भी की गई। पुलिस गाड़ी के क्षतिग्रस्त किये जाने की अपुष्ट खबर है। घटना की खबर पर पुलिस अधीक्षक जयन्त कान्त सदल बल, अग्निशमन दस्ता की गाड़ी, दंगा नियंत्रण दल और आधा दर्जन थाना की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति पर काबू पाया। बकौल एसपी बेतिया अभी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई गई।





Recent Comments