दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहाँ में मंगलवार को दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन से चार फुस की झोपड़ी को आग के हवाले किया गया। पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे मोहर्रम का संयुक्त जुलूस बेतिया नगर और आस -पास के क्षेत्र का मोहर्रम त्योहार का जुलूस नगर के छोटे बड़े चौराहे होते हुए, जैसे ही जोकहाँ कर्बला पहुँचा, वहीं दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गया और कुछ शरारती तत्वों ने चार पांच फुस के मकान में आग लगा दिया। जिससे दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की खबर पर पुलिस अधीक्षक जयन्त कान्त सदल बल, अग्निशमन दस्ता की गाड़ी, दंगा नियंत्रण दल और आधा दर्जन थाना की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति पर काबू पाया। बकौल एसपी बेतिया अभी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई गई।