सारण :हर गांव मे मनेगी पशुराम जयंती 
—-
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट 
—-
 मांझी(सारण)
रविवार को पशुराम जयंती को लेकर मांझी प्रखंड के जई छपरा के स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्रांगण में बैठक हुई। बैठक में पशुराम जयंती हर गांव गांव में मनाने पर विचार कीया गया। सारण जिले के सभी प्रखंड के ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट के  सहयोग करने वाले लोगों से कहा गया कि वह अपने अपने गांव में दिवस 28 अप्रैल 2017 शुक्रवार को 10 बजे से 3 बजें तक पशुराम जयंती के अवसर पशुराम जी के बिचारो से लोगों को अवगत कराये ।
उमेश गोस्वामी को सारण जिले का उपाध्यक्ष बनाया गया। ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पाण्डेय ने उनको उपाध्यक्ष बनाते हुए कहा कि उमेश गोस्वामी का समाज के प्रति योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है।
बैठ की अध्यक्षता करते हुए इश्वर चंद्र पांडेय ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए। पुर्व मुखिया तारकेश्वर पाण्डेय  दंदास पुर पंचायत राजीव रंजन मिश्रा लहलाद पुर पंचायत , प्रवक्ता​ सच्चितानंद पाण्डेय (सचिन) आचार्य उनुप मिश्रा कोषाध्यक्ष बसंत चउबे, लाल बाबा, सुरेश पाण्डेय, सुनील पांडेय, पंडित बली पाठक सुशील कुमार, सपी पाण्डेय, क्षिझक बलीराम पाण्डेय बरेजा,मुना मीश्रा बसहि, सहित लोगों ने हिस्सा लिया।