दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज संध्या मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहां कर्बला में हुए बवाल एवं आगजनी मामले में बेतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है .वही चार मोटरसाइकिल जप्त की गई है. उक्त विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि शाम के समय जब मोहर्रम का जुलूस कर्बला में पहुंचा तो कुछ असामाजिक तत्वों ने और उधम मचाना शुरू कर दिया. जिसने धीरे-धीरे हिंसक झड़प ले ली. उक्त असामाजिक तत्वों ने लौटते समय कुड़िया कोठी चौक पर बने कुछ दुकान रूपी झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया. वही चार मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है




Recent Comments