बेतिया – लौरिया:– मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर वार्ड सदस्यों की बैठक।       
दहेज प्रथा व बालविवाह उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में वार्ड सदस्य कोई कोताही नही बरतेंगे । 
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा लौरिया प. चम्पारण बिहार:– 
बुधवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों ने एक बैठक की । बैठक की अध्यक्षता वार्डसंघ के अध्यक्ष मनोहर तिवारी ने की ,जबकि संचालन उपाध्यक्ष राटा दूबे ने किया। श्री तिवारी और श्री दूबे ने उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों से कहा कि सीएम नीतीश कुमार के बालविवाह और दहेज प्रथा के अभियान को हमसब निश्चित रूप से सफल बनाएंगे । हम सभी वार्ड सदस्य अपने  अपने वार्डो के लोगों को लाकर आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जहाँ एक स्वर से सभी वार्ड सदस्यों ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने में सहमति ब्यक्त की । इसके बाद सभी वार्ड सदस्यों ने प्रखंड परिसर में मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास बीडीओ लोकेश मिश्र की उपस्थिति में की । मौके पर वार्ड सदस्यों में मनोहर तिवारी, राटा दूबे, नरेश ठाकुर, पूनम देवी, आशा देवी, सबिता कुँअर, बी राम, झगरू दास, राकेश पांडेय, विश्वजीत दूबे सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई ।