दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
साइबर बदमाशों ने बेतिया पुलिस बल में पदस्थापित सिपाही अरविंद कुमार के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली है। 30 नवंबर को बैंक खाता से दो बार में 20-20 हजार एटीएम के माध्यम से रुपए निकाला गया है। जबकि 40 हजार रुपये दूसरे के खाता में ट्रांसफर किया गया है। मामले में सिपाही ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




Recent Comments