दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम ने शहर के मीना बाजार और सोवाबाबू चौक पर छापेमारी कर विभिन्न दुकानों में काम कराए जा रहे तीन बाल श्रमिकों को मुक्त करा लिया है। छापेमारी 28 नवंबर को की गई। मामले में नगर थाना में तीन दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पवन कुमार गुंजन, नीरज कुमार व श्रवण साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम मीना बाजार के हरिबोल ड्रेसेस, नीरज कपड़ा दुकान व लाल बाजार के श्रवण चाट हाउस मे छापेमारी की। इस दौरान देखा कि वहां बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा है।




Recent Comments