आबूधाबी में ग्यारह दिन पूर्व मृत युवक का मशरक के गंगौली गांव में शव पहुंचने पर हुआ अंतिम संस्कार

मशरक (सारण)मशरक थाने के गंगौली गांव में अरब के आबूधाबी से मृत युवक का शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।मालूम हो कि अरब देश के आबूधाबू में रोजी रोजगार के लिए गंगौली निवासी रमेश सिंह का पुत्र प्रतीक कुमार(24वर्ष) आबूधाबी अरब में वेल्डर का काम का काम करता था,जहां पर वेल्डिंग कर रहा था क्रेन का चेन टुट गया और स्टील का प्लेट उसके सर पर गिरा और वहीं घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई हैं। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है।ग्यारह दिन बाद 05 सितंबर को शव मशरक के गगौली गांव पहुंच तो परिजनों ने दाह संस्कार किया।