बिक गया हॉर्लिक्स, 31700 करोड़ में फाइनल हो गयी डील
दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क
देश का मशहूर हेल्थ ड्रिंक हॉर्लिक्स बिक गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉर्लिक्स बनाने वाली कंपनी ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन (GSK) ने 31700 करोड़ में इसे हिन्दुस्तान यूनिलीवर को बेचा दिया है।
GSK और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बीच हुई यह डील देश मे कंज्यूमर गुड्स के मामले में यह सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस डील के लिए हिन्दुस्तान यूनिलीवर ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन को उसके 1 शेयर के बदले 4.39 शेयर देगा।

खबर है कि GSK ने न्यूट्रिशन सेगमेंट से तौबा करने का फैसला लिया है। GSK व हिंदुस्तान यूनिलीवर के बीच हुई इस डील के बाद सेंसोडाइन, ओरल केअर ब्रांड, इनो व क्रोसिन के साथ ओवर द काउंटर डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार हिंदुस्तान यूनिलीवर को मिल गया है।
आपको बता दे कि यह डील सिर्फ ब्रिटेन में लागू नही होगी।