पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

चनपटिया : प्रखंड के रानीपुर रमपुरवा पंचायत स्थित रानीपुर गांव में चीन के कायराना हरकत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने हाथ में मोमबत्ती लिए पूरे गांव में मार्च निकाला और चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया. साथ ही शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. चीन के इस कायराना

हरकत से पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर चीनी सामान की होली जलाई जा रही है और लोग चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक रहे हैं. इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया. मौके पर पुष्पेंद्र मिश्र, देवेंद्र किशोर झा, कौशिक झा सहित कई बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.