हथुआ(गोपालगंज):-छठ पर्व को लेकर आज स्थानीय अनुमंडल परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रमन ने की।इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि छठ पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष,सीओ,बीडीओ आदि को यह निर्देश दिया गया है कि सभी छठ घाटों की साफ सफाई,व व्रतियों का ख्याल रखें।उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में छठ घाट के आसपास पटाखा ने जलाए,पटाखा से प्रदूषण के साथ साथ अन्य प्रकार का भी खतरा उतपन्न होने लगता है।उन्होंने आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि पटाखा से परहेज करें।एक दूसरे के साथ भाईचारा व सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।इस अवसर पर एसडीपीओ ने कहा कि छठ पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाए,पुलिस को भी यह निर्देश दिया गया है कि पर्व के दिन इलाके में लगातार गश्त करें व असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर करवाई करें।उन्होंने कहा कि पर्व में किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों को माफ नही किया जाएगा।इसके लिए सभी थानाध्यक्षो को आवश्यक निर्देश दिया गया है।इस अवसर पर मीरगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,हथुआ के थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह,उचकागांव के थानाध्यक्ष किरण शंकर के अलावे भोरे,कटेया,श्रीपुर ओपी के अलावे अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष,सीओ,बीडीओ आदि भी उपस्थित थे।





Recent Comments