संजय विजित्वर (हाजीपुर)-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर हाजीपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पवन यादव जी की अध्यक्षता में स्थानीय स्टेशन चौक स्थित भारत माता मंदिर पर शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई ।दो मिनट का मौन रखा गया एवं शोक- सभा आयोजित की गई जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी , भाजपा नगर महामंत्री राम नरेश भगत , वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार जयसवाल , चुल्हाई राय,रवि मिश्रा , विकास कुमार, राजन कुमार, ध्रुव कुमार सिंह, राहुल कुमार, नवीन कुमार, सोनू राजपूत ,विशाल कुमार, सौरव यादव ,शिव कुमार रजक ,प्रदीप ,राजेश कुमार, जिला मंत्री मीडिया प्रभारी आशू राज, आईटी सेल रौशन कुमार सहित भाजपा के एवं युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सब ने यह निश्चय किया है कि चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करेंगे और अपने सेना के साथ कदम- से -कदम मिलाकर उनका हौसला बढ़ाएंगे । वंदे मातरम।