● मामी द्वारा अपने हीं भगिना की हत्या कर मकान के एक अंधेरी कोठरी में छिपा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया

● मृतक बालक की शव मामी के मकान के एक अंधेर कोठरी से बरामद

मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर चट्टी पर गुरुवार की शाम मामी ने अपने हीं भगिना की हत्या कर मकान के एक अंधेरी कोठरी में छिपा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे पुलिस देर रात बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तारी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी मृतक बालक के दादा रघुवंश प्रसाद ने दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार दाउदपुर चट्टी निवासी संजय साह की पत्नी माला देवी के द्वारा दीवार में सर टकरा कर बालक अंशु की हत्या कर दी है। रघुवंश प्रसाद का कहना है कि मेरी बहु प्रतिमा दूसरे बच्चे की माँ बनने वाली थी। जिसे छपरा के पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह पूर्व उसने एक पुत्र को जन्म दिया है। उसने पहले पुत्र ढाई वर्षीय अंशु को देखभाल के लिए मायके छोड़ गई थी। इसी बीच उसकी निर्दयी मामी ने ईर्ष्यावश उसकी हत्या कर दी और गायब होने का शोर मचा दिया। जिसे दाउदपुर पुलिस ने खोजबींन करते हुए रात में हीं बच्चे के शव को उसके घर से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि जब बच्चे के गायब होने की सूचना मिली तो पुलिस तत्परता बरतते हुए करीब एक किलोमीटर के रेंज में उसकी गहन तलाश की। आखिरकार पुलिस बच्चे का शव मकान के अंदर से हीं बरामद कर ली। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। वहीं मौके से गिरफ्तार आरोपी मामी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।