Θ बेतिया – नरकटियागंज:– नगर मंत्री आशीष ठाकुर के नेतृत्व में अर्पित की गई श्रद्धाजंलि सुमन

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
भारत-चीन सिमा के गलवान पे चीनी सेना द्वारा भारतीय सेना पर रात में कायरता पूर्वक हमला के कारण दर्जनों से ज्यादा शहीद हुए जवान को शहीद भगत सिंह प्रतिमा,हाई स्कूल चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,प• चम्पारन नरकटियागंज इकाई ने आज नगर मंत्री आशीष ठाकुर के नेतृत्व में श्रद्धाजंलि सुमन अर्पित की।इस अवसर पर बिहार प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि लद्दाख सीमा पर गलवन घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं, वहीं चीन को भी भारी नुकसान हुआ है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सीमा पर हुई इस झड़प में चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की संभावना है। भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार से सवाल कर रहे हैं। इस समय ऐसा सवाल करके सेना का मनोबल गिराने का कार्य कर रहे है ।

इस समय देश के तथाकथित बुद्धिजीवी चीन के एजेंडे पर कार्य करके सेना के साथ साथ देश के आमलोगों का भी मनोबल गिराने का कार्य कर रहे है।चन्दन मिश्रा ने कहा कि देश पर जब भी कोई आपदा आती है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सबसे पहले समाज को प्रेरित करने का काम करते है वही जे एन यू के तथाकथित बुद्धिजीवी चीन और पाकिस्तान के एजेंडों को लागू करने में सक्रिय हो जाते है।नगर सह मंत्री धर्मेश गुप्ता ने कहा कि ये 1962 का भारत नही है ये 2020 का भारत है जो किसी भी दुश्मन देश के घर मे घुसकर मारने का माद्दा रखते है हमें अपने सैनिकों पर गर्व है जो भारत माता के आन की रक्षा के लिये शहीद होने के लिए हमेशा तैयार रहते है।इस अवसर पर उदित्य मिश्रा, साजन सिंह, कन्हैया कुमार, राजू पटेल,विवेक पांडे, बड़ेलाल कुमार,सुधीर जैसवाल,रवि गुप्ता,इम्तियाज आलम,पप्पू राज,पुष्पराज भारद्वाज,सुनील गोयल ,रमाशंकर आर्य,अमन राज ,विवेक कश्यप, मनजीत चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।इस द्वारान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना अमर रहे के भी नारे लगाए ।।




Recent Comments