•लौरिया निवासी कुख्यात दहशतगर्द मुन्ना खां मोतिहारी शहर के चांदमारी चौक से गिरफ़्तार

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-मोतिहारी शहर के चांदमारी चौक से शनिवार की रात पूर्वी चम्परण जिले के विभिन्न थानों का कुख्यात दहशतगर्द मुन्ना खां को पुलिस ने दबाेच लिया। वह पश्चिमी चम्पारण के लौरिया निवासी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार खां पर मोतिहारी शहर में बम विस्फोट सहित अन्य थानों में वाहन लूट के मामले दर्ज हैं। वह शराब का भी कारोबारी है। पुलिस का कहना है कि वह बीती रात चांदमारी चौक से ट्रेन पकड़ने की फिराक में था। तभी वह दबोच लिया गया। पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की है और उसकी निशानदेही पर पुलिस जगह-जगह रेड कर रही है।
•गिरफ्तार मुन्ना खां पर कई मामले हैं दर्ज:-पुलिस का कहना है कि मुन्ना खा पर शहर में बम विस्फोट, सुगौली थाने में वाहन लूट, हरसिद्धि थाने में पिकअप लूट व रघुनाथपुर ओपी में शराब कारोबार के मामले दर्ज हैं। इसकी खोज में पुलिस कई दिनों से लगी थी कि बीती रात गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आज उसे जेल भेज दिया है।
•रेड में शामिल थी कई थानों की पुलिस:-मुन्ना खां को गिरफ्तार करने की बनाई गयी टीम में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह, छतौनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, रघुनाथपुर ओपी के प्रभारी बीके सिंह शामिल थें।




Recent Comments