बेतिया/गौनाहा: शिविर का आयोजन कर किया गया वासगित पर्चा का वितरण

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ 39 परिवार को दिया गया वासगित भूमी का पर्चा ।

✍ जिसमे 35 परिवार है चिन्हित प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत।

✍ भूमी दान दाता ध्रमेश प्रसाद वर्मा उर्फ धामू बाबू के भतीजे अमित कुमार वर्मा के द्वारा किया गया 63 डिसमिल भूमी दान ।

✍ स्थानीय विधायक भागीरथ देवी ने बतायी हमारी प्रयास को सरकार ने सफल बनाया।

✍ सीओ ने बताया की आगे बहुत से पर्चे है हमे बांटने ।

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत धनौजी पंचायत के धनौजी गांव मे भारत पेट्रोलियम के पास लगी शिविर मे स्थानीय विधायक भागीरथ देवी के द्वारा सीसई गांव के लोगो को वासगित पर्चा का वितरण किया गया ।

भूमी दान दाता ध्रमेश प्रसाद वर्मा उर्फ धामू बाबू के भतीजे अमित कुमार वर्मा के द्वारा टोटल 63 डिसमिल जमीन दान किया गया।

वही सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया की लोगो को जितना दखल कब्जा भूमी पर था उतना भूमी का वासगित पर्चा उनको दिया गया है।

शिविर मे कुल उन्नचालीस लोगो को पर्चा वितरण किया गया। जिसमे सरकार के द्वारा दि गई भूमी सबुनी देवी, सुषमा देवी,  बिंदु देवी, मालती देवी, दुलारी देवी, पकड़ी देवी, कलही देवी, रवीना देवी, लीलावती देवी, सोहरि देवी, अंशु देवी, ललिता देवी, मुन्ना देवी, मनीषा देवी, सुनैना देवी, चमेली देवी, जोगीया देवी, दुखनी देवी, नागवंशी देवी, मालती देवी, बहिनिया देवी, गायत्री देवी, नाजिया देवी, शिव कुमारी देवी, कुसमी देवी, बिदामी देवी, सविता देवी, चंदा देवी, राजकली देवी, पन्ना देवी, विनती देवी, सुरतिया देवी, निर्मला देवी, समतोला देवी, सरस्वती देवी, चंपा देवी, सुकिया देवी व फूलमती देवी को वासगित पर्चा दिया गया।
वही स्थानीय विधायक भागीरथी देवी ने कहा की आपलोगो को जो वासगित का पर्चा दिया गया है वो दाखिल खारिज किया हुआ है। आप लोग हर साल रसीद अवश्य कटाये और दलाल के चक्कर मे कतई न पडे।

वही भूमि दानदाता के भतीजे अमित कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए बोले की हमने आपको जमीन दिया सरकार आपको छत देगी। अब आपकी जिम्मेदारी बनती है की अपने परिवार का भरण पोषण करे और स्वास्थ्य रहे।

मौके पर स्थानीय विधायक भागरथी देवी , सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, स्थानीय मुखिया रंजीत बहादुर राय उर्फ मिंगू सिंह, अंचल अमीन मंजय कुमार यादव, अंचल लेखापाल हरिओम, ध्रमेश प्रसाद वर्मा उर्फ धामू बाबू के भतीजे अमित कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।