सीवान के  ​आंदर प्रखंड में आयोजित रवि महोत्सव में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी 

✍By-परमार डाॅट काॅम : सीवान 
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
🔴सीवान / आंदर  [ 01 नवंबर ] सीवान के  आंदर प्रखंड मुख्यालय में  गुरुवार को रबी अभियान-2018 कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा सीवान के  उप परियोजना निदेशक कालिकांत चौधरी,जिला मत्स्य पदाधिकारी  जटाशंकर ओझा,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती नीलम ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह व प्रखंड  पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर  राकेश मिश्रा व युवा जदयू नेता सुशील गुप्ता  ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ,साथ ही साथ उन्हों  फसल का अधिक से  अधिक उपज कैसे हो इसका  गुर सिखया गया । किसानों को चना, मसूर, गेहूं प्रत्यक्षण, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के बारे में विस्तृत  से जानकारी दी गई ।

जिले से आये कृषि पदाधिकारियों और वैज्ञानिकों ने खरीफ के बदले व्यावसयिक खेती पर जोर देने की बात किसानों से की। इसके तहत ओल,माखन,केला,पपीता की खेती करने का सलाह दिया गया।प्रखंड से आये किसानों ने बारी-बारी से वैज्ञानिकों से अपनी समस्याओं के बारे में बताया जिसका सही समाधान बताया गया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह  ने बताया कि इस प्रखंड में अनेक योजनाएं चल रही है जिसका लाभ किसानों को मिल रहा रहा है।