सरयू नदी में डूब रही एक बृद्ध महिला को मछुआरों ने बचाया

मांझी(सारण)। मांझी के राम घाट के समीप सरयू नदी में डूब रही एक बृद्ध महिला को मछुआरों ने सकुशल निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। नदी से निकालने वाले नाविक रबिन्द्र चौधरी तथा पिंटु चौधरी ने बताया कि महिला को गहरे पानी से जबरन निकाला गया। महिला अपनी हरकत से इशारे इशारे में डूबने के लिए छोड़ देने का आग्रह कर रही थी। उक्त 80 वर्षीय बृद्ध महिला को पुलिस ने मांझी पीएचसी में भर्ती करा दिया। बृद्ध महिला की पहचान नही हो सकी है तथा वह अपना नाम पता नही बता रही है।




Recent Comments