•मोतिहारी:स्कूटी सवार सेन्ट्रल बैक शाखा प्रंबधक शिखा कुमारी अपहरण अपहरण कांड में छह हिरासत में

”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:- मोतिहारी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल बैक के शाखा प्रबंधक शिखा कुमारी के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्कारपियो की भी पहचान कर ली है।

जिसकी बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि अपहरण में चालक सहित चार लोग शामिल थे। सभी की पहचान कर ली गई है। मुक्त अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस मामले में अबतक पीपरा, चकिया सहित जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी चल रही है। इसमें स्थानीय लोग ही शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित टीम छापेमारी के साथ सूचना सग्रंह कर रही है।

बताते चलें कि बुधवार को मोतिहारी से पीपरा सेन्ट्रल बैंक में जाने के क्रम में स्कूटी पर सवार शाखा प्रंबधक का अपहरण कर लिया गया था, जिसे अपहरणकर्ता ने कुछ देर बाद ही मुक्त कर दिया। सूचना पर एसपी स्वंय घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी व छापेमारी टीम गठित की है। टीम में चकिया थाना के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह व पीपरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शामिल किए गए हैं।