इनरविल क्लब सारण ने गरीब असहाय को ठंड मे दिया कंबल

छपरा :
समाजसेवी संस्था इनरविल क्लब सारण के सदस्यो ने इस कराके कि ठंडी को देखते हुए नव वर्ष पर भगवान बजार रेलवे स्टेशन पर असहाय एवं गरीबो को 20 कम्बल दिया । साथ साथ स्थानीय सामाजिक संस्था युवा क्रांति रोटी बैंक के सदस्यो के साथ मिलकर उन्हें खाना भी खिलाया ।गुरुवार को दहीयावा स्थित डॉ कयामुद्दीन के क्लीन के पास भी 20 कम्बल का वितरण किया । कम्बल वितरण मे अध्यक्ष अनु जायसवाल के साथ सदस्य तन्नु जायसवाल एवं मंजु गुप्ता ने सहयोग किया ।