बेतिया – गौनाहा:– *कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी जयंती*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* कस्तूरबा गांधी की 149 वी जयंती कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज भितिहरवा में बडे धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में कस्तूरबा के तस्वीर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव दिनेश प्रसाद यादव, प्राचार्य दीपेंद्र बाजपेयी ने पुष्पार्पण कर जयंती मनाया ।

उसके बाद शिक्षक अखिलेश्वर पाण्डेय, अखिलेश कुमार शर्मा, रश्मि आदि ने कस्तूरबा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । प्राचार्य दीपेंद्र बाजपेयी ने कहा कि गाँधी जी ने अहिंसा का पाठ कस्तूरबा जी से ही सीखा था । उन्होंने बताया कि 6 महीने माता कस्तूरबा भीतिहरवा की पुनीत धरती पर रहकर यहाँ महिलाओं को साफ सफाई का पाठ पढ़ाया है ।

कार्यक्रम का संचालन दशम वर्ग की छात्रा काजल कुमारी तथा नवम वर्ग की छात्रा खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में दीपक पाठक, शशिकांत पाठक, इंद्रजीत शर्मा, सुजीत कुमार, परिणिता सौरभ, नज़ारा बेगम, प्रियंका कुमारी , चंद्रकिशोर महतो, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।