Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर सभापति गरिमा सिकारिया को चंद्रावत नदी के मिटते अस्तिव के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
आज दिनांक 11 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर सभापति गरिमा सिकारिया को चंद्रावत नदी के मिटते अस्तिव के संदर्भ में ज्ञापन सौंपकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे ने कहा की शहर की एतिहासिक चंद्रावत नदी गंदगी एवं अतिक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है.जिससे चंद्रावत नदी का अस्तित्व पर अब खतरा उत्पन्न हो रहा है बेतिया राज के जमाने में यह नदी आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करता था।
जिससे बेतिया राज की यादें एवं आस्था जुडी हुई है.आज भी इस नदी के पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई के काम में किया जाता है लेकिन नदी में फैले व्यापक गंदगी और अतिक्रमण के कारण चंद्रावत नदी अब संकट में है. इस के अधिकांश हिस्सों पर अवैध कब्जा जमा लिया गया है और दिन प्रतिदिन यह ऐतिहासिक नदी नाले में तब्दील होते जा रही है.प्रतिनिधिमंडल में विभाग प्रमुख दीपक कुशवाहा,प्रवक्ता राजमणि मिश्र,सोनू कुमार,रौशन सिंह ने सभापति से इस और उचित कदम उठाने का मांग किया॥