उपखंड अधिकारी का झटका,रेत ठेकेदारो को, लगा फटका
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 22 जून। पास त्रिवेणी क्षैत्र में लगातार रेत ठेकेदारो द्धारा किये जा रहे अंधाधुंध रेत दोहन से नदी का स्वरूप ही बिगड गया है । रेत भरने के नाम पर मजदूरो की बजाय जेसीबी मशिनो से टेक्ट्रर व डम्पर भरे जा रहे है तथा नदी को जगह जगह से गहरा कर स्वरूप ही बिगाड दिया है । छोटे तौर पर शिकायत के नाम पर पुलिस सुनवाई भी नहीं करती है और इन ठेकेदारो की मदद को तैयार रहती है । शिकायतो के मध्य नजर उपखंड अधिकारी अर्पिता सोनी ने अपने स्तर पर कार्यवाही कर जेसीबी मशीन व टेक्ट्रर जब्त किये जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है । पुलिस की साख पर भी धिरे धिरे शिकायतो का ग्रहण लगता जा रहा है । पहले के समय आरामशिनो पर टेक्ट्रर ट्रोलियों द्धारा लकडिया़ं लाने के मामले में पुलिस पर मिलीभगती की चर्चायें रही थी फिर मादक पदार्थो पर भी रोज नये किस्से सुनने में आ रहे है तथा अब रेत के मामले में भी पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा है । पंचायत समिति की प्रधान को भी नागरिको ने रेत ठेकेदारो द्धारा की जा रही मनमानी की शिकायते की थी व मुख्यमंत्री को भी इस आश्य की शिकायते भेजी गई । शिकायतो के आधार पर उपखंड अधिकारी के एकाएक रेत के मामले में धरपकड करने पर हडकंप मचा हुवा है । नागरिको को आशा बंधने लगी है कि अब निरन्तर इस पर अंकुश लग पायेगा अगर जनता जागरूक रही और प्रशासन हरकत में रहेगा तो नदी का रेत के नाम पर स्वरूप नहीं बिगडेगा ? पुलिस के मिली भगती के चर्चे जगजाहिर हैं जो जनता में लगातार सुर्खियों में छाये हुये है । प्रशासन द्धारा धरपकड करने की एक बार फिर प्रशंसा करनी होगी और पुलिस पर लग रहे जन चर्चाओं के छिटें किस और दोडेंगें इसको लेकर भी आगे तक शिकायतो का दौर जारी है । .. समय को दरकरार रहेगी और आगे क्या होगा… यह राम ही जाने?




Recent Comments