रोटरी से दबकर किसान की मौत

#परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला गांव में रविवार की शाम
धान रोपाई के लिए लेवाही करने के दौरान रोटरी में दब कर एक अधेड़ किसान की
मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला निवासी 70 वर्षीय मुनिब भगत
बताया जाता है। वह अपने गांव के खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर के
रोटरी से धान की बोआई करने जा रहे थे। तभी रोटरी में सब्जी का लता फंस
गया। यह देख वह रोटर में फंसे सब्जी के लता को निकालने के लिए रोटर को
ऊपर उठ कर जंगल निकलने लगे, उसी क्रम में रोटरी ऊपर से नीचे किसान के
शरीर पर गिर गया, इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। ग्रामीणों ने बताया
कि रोटरी के हाड्रोलिक का कंप्रेसर डाउन हो जाने के कारण ट्रैक्टर में
लगा रोटरी से नीचे गिर गया, जिसमें मुनिब दब गया और उसकी मौत घटना स्थल
पर हो गई।