बेतिया – गौनाहा:– *सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बना पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र पकडी विषौली गांव में स्नान कर रही एक महिला का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के पकड़ी विशौली गांव के एक घर में स्नान कर रही महिला का चोरी छिपे वीडियो बना कर वाॅटशप और फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में पकड़ी विशौली निवासी प्रेम नरायण का 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments