बेतिया – गौनाहा:– *अवैध उगाही करने वालो पर होगी प्राथमिकी :- सीडीपीओ*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आंगनवाडी केंद्र से उगाही करने वाले आईसीडीएस कर्मी, महीला प्रवेक्षिका, व बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाऐगी ।
इस आशय की जानकारी देते हुए सीडीपीओ कुमारी राखी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक मेंउन्हे ये निर्देश दिया गया है कि अगर कोई आईसीडीएस कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका, या बिचौलियों अवैध रूप से टीएचआर वितरण में रूपयों की उगाही करता हैं तो उसकी शिकायत सीडीपीओ से करें । उसके विरुद्ध अवैध उगाही का मामला थाने में दर्ज कराया जायेगा । उन्होंने सभी सेविकाओं को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि को व निर्धारित मात्रा में टीएचआर का वितरण करें । अगर लाभार्थी द्वारा किसी सेविका के विषय में शिकायत मिलती है तो जांच कर संबंधित सेविका पर कार्रवाई की जाएगी । वहीं महिला पर्यवेक्षिकाओं से उन्होंने कहा कि टीएचआर वितरण के समय आप वितरण केंद्र पर रहेंगी ताकि टीएचआर वितरण करने में कोई विवाद उत्पन्न ना हो सके ।




Recent Comments