स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ आयोजन

छपरा: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन संत जोसफ एकेडमी सराय बक्स गरखा छपरा में किया गया है।यह शिविर 07/02/2020(शुक्रवार)से लेकर 12/02/2020(बुधवार) तक चलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में श्री आलोक रंजन(जिला संग़ठन आयुक्त स्काउट) और गाइड में सुश्री मंजू वर्मा(जिला संयुक्त सचिव)को नियुक्त किया गया है।वही शिविर सहायक के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज और जयप्रकाश सिंह तथा गाइड मे एडवांस गाइड कैप्टेन सुश्री रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है।
आज शिविर का उदघाटन भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह,विधालय के सचिव डॉ० देव कुमार सिंह,रेड क्रॉस के सचिव श्रीमति जीनत जरीना मशीह और रोटरी के सचिव श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया।
उदघाटन समारोह में संत जोसफ के सचिव ने कहाँ की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है।वही रेड क्रॉस के सचिव जीनत मासिह ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है।
उदघाटन समारोह में लायंस क्लब छपरा स्मार्ट सिटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल,समाज सेवी संजीव कुमार चौधरी, उमाशंकर गिरी, गायक राहुल कुमार सिंह,आशीष रंजन सिंह चौहान, ज्योति भूषण सिंह,अन्य शिक्षक मौजूद है।
शिविर में संत जोसफ एकडेमी स्कूल के लगभग 105 स्काउट और 30 गाइड भाग ले रहे है।
शिविर में सहायता के लिए राज्य पुरुस्कार स्काउट सुमित सिंह,चंदन पंडित,अमन सिंह और विकाश कुमार, को लगाया गया है।
उदघाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य राहुल कुमार सिंह और निदेशक राम कुमार सिंह ने स्काउट गाइड के शिविर आने में खुसी जाहिर की।




Recent Comments