आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक आरा-छपरा पुल जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला मार्ग

डोरीगंज(सारण)।डोरीगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरा-छपरा पुल को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, अंचलाधिकारी कुमरी आंचल तथा स्थानीय मुखिया सतेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
मृतक सबल पुर निवासी प्रमोद पाण्डेय के 22वर्षीय पुत्र राकेश पाण्डेय तथा स्व बैजू पाण्डेय के 50वर्षीय पुत्र नरेष पाण्डेय बताए गए।
प्रशासन की पहल पर मृतकों के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। मुआवजे का चेक मिलने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।