बेतिया – गौनाहा:– *62 मवेशीयों को एसएसबी ने कराया मुक्त तस्कर फरार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज पचरौता बीओपी के एसएसबी जवानो ने सीमा से सटे एक मवेशीयों की बडी खेप को तस्करों के चुंगल से मुक्त कराने में सफलता हासिल कि हैं लेकिन मवेशी तस्कर फरार हो गया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना के अधार पर की गई कार्रवाई में पचरौता बीओपी के टीम लीडर दिनेश चंद्र बिस्वास के जवानो ने पिलर न. 427/20 सीमा से तीस मीटर अंदर 62 मवेशीयों को तस्कर के चुंगल से मुक्त करा कर कौटील फाटक सिकटा मंझरीया को सुपुर्द किया हैं ।
मुक्त कराई गई मवेशीयों में सोलह भैंसा व उन्नतीस भैंस के साथ-साथ सत्रह भैंस के बच्चे शामिल हैं । कुल मवेशीयों की अनुमानित कीमत चौबीस लाख सत्तर हजार रूपयें आंकी गई हैं ।




Recent Comments