डोरीगंज मे छेड़खानी के आरोप मे दो गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज बाजार स्थित घाट रोड निवासी एक युवती के साथ छेड़खानी के आरोप मे दो युवकों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि घाट रोड निवासी एक युवती द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसमे स्थानीय चार युवकों द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था ।
जिसके बाद छापेमारी कर नामजद दो युवकों गोलु कुमार एवं सोनु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।