बेतिया – गौनाहा:– *बैंक के सामने से उचक्कों ने उड़ाये 40 हजार रुपये*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड अंतर्गत एसबीआई शाखा गौनाहा से पैसा निकासी कर आ रहे एक व्यक्ति से गुरूवार को उच्चको ने चालीस हजार रुपये उडा लिया हैं ।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता हैं कि गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा पंचायत अंतर्गत मस्जिदवा टोला निवासी शेख शमसुद्दीन स्थानीय बैंक से चालीस हजार रुपये निकाल कर जैसे ही बाहर निकला उच्चके इनके पीछे लग गये और बातों ही बातों में अपने जाल में फंसाकर रुपये लेकर फरार हो गया ।
इस संबंध में शाखा प्रबन्धक मुन्ना कुमार ने बताया कि मालूम हुई है कि किसी व्यक्ति से उच्चकों ने बैंक परिसर के बाहर चालीस हजार रुपये उड़ा लिया गया हैं ।विडीयो फुटेज के अधार पर उस चोर उच्चके की पहचान कराई जा रही हैं । इसके पूर्व भी छह माह पहले मटियरिया पंचायत के काला पकड़ी निवासी बागड़ नट्ट से भी उच्चकों ने दस हजार रुपये उड़ाकर फरार हो गये थे ।