दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित द्वारदेवी चौक पर एक समुदाय विशेष के दो व्यवसायियों के बीच अभी रविवार की देर शाम (लिबर्टी सिनेमा चौक) जिसमें अंडा व्यवसाई तथा बकरीद में बकरी बेचने वाले चीक समुदाय शामिल हैं। उनके बीच आपसी झगड़ा होने से बकरीद पर्व का माहौल खराब हो गया। द्वारदेवी चौक एक रणभूमि में तब्दील नजर आने लगा। चीक समुदाय के लोग इतने उग्र हो गए कि तीन लालटेन चौक, नाजनिन चौक के तरफ से भी उनके समाज के लोग द्वारदेवी चौक पर लाठी और अस्त्र-शस्त्र लेकर पहुंच गए। उसके बाद अंडा बेचने वाले व्यवसाई के घर और दुकान दोनों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राम सिंह तथा काली बाग ओपी थानाअध्यक्ष मनीष कुमार अपने दल बल के साथ आकर के स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है, हालाकि तनाव व्याप्त है।