शराब के नशे में चौकीदार का वीडियो वायरल होने पर सारण एसपी ने लिया संज्ञान, चौकीदार को करवाया गिरफ्तार
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के हसनपूरा में चौकीदार के शराब के नशे में हंगामा करते वीडियो बनाकर वायरल होने पर सारण एसपी ने संज्ञान लेकिन चौकीदार को गिरफ्तार कराया। रविवार को सारण एसपी हरिकिशोर राय ने उक्त मामले में संज्ञान लेते हुये खुद मढ़ौरा पहुंचे और थानेदार को निर्देशित कर गिरफ्तार करा दिया।गिरफ्तार चौकीदार मालिक राय को स्थानीय अस्पताल में जांच के दौरान की पुष्टि हुई लेकिन रिपोर्ट नहीं प्राप्त होने पर एसपी ने गिरफ्तार चौकीदार को सदर अस्पताल भेज दिया।