
परसा(सारण):प्रखंड स्थित संचालित कस्तूरबा गाँधी आवसीय बालिका विद्यालय विशुनपुर तथा मध्य विद्यालय विशुनपुर का डीईओ जय चंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बुधवार को अचौक निरिक्षण किया।निरिक्षण के दौरान डीईओ ने किचेन सेड मध्याह्नन भोजन पोषक छात्रबृति परिभ्रमण राशि के सम्बन्ध में वर्ग में चल रही पढ़ाई के क्रम में छात्रो से जनकारी लिया।निरीक्षण के क्रम में वर्ग सात और आठ एक ही कमरे में संचालित कर रहे शिक्षक से वर्ग के बेंच पर बैठ शिक्षक से छात्रों को पढ़वाया।विशुनपुर विद्यालय के निरिक्षण के उपरांत डीईओ ने कस्तूरबा गाँधी अवासीय बालिका विद्यालय विशुनपुर उच्चतर माध्यमिक अवासीय विद्यालय का गंभीरता पूर्वक जांच किया।वर्ग में पढ़ने वाली छात्राओं से शिक्षा संबंधी जनकारी लिया।तथा विद्यालय से सम्बंधित संचिका का जांच किया।निरिक्षण क्व उपरांत डीईओ ने बताया कि बिभागीय रिपोर्ट नही उपलब्ध कराने के उपरांत बिद्यालय का जांच किया गया।जांच के क्रम में पठन पाठन में काफी कमी होने पोषक छात्रबृति राशि नही उपलब्ध होने नामांकित 290 छात्रो में सौ की संख्या में उपस्थिति विद्यालय में कमी में सुधार करने समेत कई अनियमितता पाई गई।डीईओ ने जांच के अधार पर कराई करने तथा अगले जांच तक विद्यालय की अनियमितता में सुधार करने की बातें कही।वही बैंक से छात्रो के वीच राशि नही भेजने पर एसएच राम सिंह को बैंक पर लिखित शिकायत करने का निर्देश दिया।




Recent Comments