पश्चिमी चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट:-
स्थानीय शुगर फैक्ट्री में तकनीकी गड़बड़ी हो जाने के कारण मिल प्रबंधन को करीब 2:15 मीनट के लिए फैक्ट्री को बंद करना पड़ा शुगर फैक्ट्री बंद हो जाने से किसानों में बेचैनी बढ़ गई। किसानों के एक शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने चीनी मिल महाप्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह से मुलाकात की प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि आप लोग घबराइए नहीं चीनी मिल में थोड़ी सी गड़बड़ी हो जाने के कारण मिल को बंद करना पड़ा है। जो अभी ठीक किया जा रहा है ।साथ ही प्रबंधक श्री सिंह ने कहा लौरिया चीनी मिल के अपने रिजर्व 15000 कास्तकार है। और सभी को चालान एक साथ देना असंभव बात है ।सब को बारी-बारी से चालान मुहैया कराई जा रही है। और जो भी किसानों की कठिनाई है ।उसे एक-दो दिन में दुरूस्त कर दिया जाएगा साथ ही अब चीनी मिल में सभी रिजेक्ट वेराइटी की आपूर्ति शुरू कर दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि लौरिया चीनी मिल में प्रतिदिन 35000 कुंतल गन्ने की पेराई हो रही है ।और क्षेत्र में गन्ना अधिक होने के कारण किसानों और मिल प्रबंधन को परेशानी हो रही है।जिसे जल्द से जल्द दूर कर दिया जाएगा।