बेतिया – गौनाहा:– *अंचल कर्यालय में लैण्ड कंप्यूटराईजेशन का काम जोरों पर*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अंचल कार्यालय में लैण्ड कंप्यूटराइजेशन का काम तेजी से चल रहा हैं जो 31 मार्च तक अंचल को पुर्णरूप से कंप्यूटरकृत कर लिया जाऐगा। इसकी जानकारी देते हुए सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि अंचल कार्यालय को लैण्ड कंप्यूटरकृत करने के लिए दस कर्मियों को लगा तेजी से कार्य किया जा रहा है जो 31 मार्च तक समाप्त कर ली जायेगी । इन्होंने यह भी बताया कि अंचल में लगान की वसूली दयनीय हैं वही भूमि मांग के अनुरूप अंचल क्षेत्र मे भुमी उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है । अभियान वसेरा व दखल दहानी की स्थिति भी दयनीय है । इसलिए पत्येक माह के हर सप्ताह में दो दिन सोमवार व मंगलवार को प्रत्येक हल्का में लगान वसुली का काम शिविर लगा किया जाएगा । बता दें कि 31 मार्च के बाद भूधारियों को अंचल के चक्कर से छुटकारा मिल सकेगा । क्योंकि अप्रैल से जमीन व प्रमाण पत्र सम्बन्धित कार्य कम्प्यूटराइज हो रहा है और रस्सीद, दखल दहानी, बंदोबस्त आदि कामों को नेट पर देखा जा सकता हैं । नेट पर सरकारी वेबसाइट पर जाकर ये देखा जा सकता है कि आवेदन देने के बाद आवेदन स्वीकृत होने के बाद, प्रमाण पत्र निर्गत हुआ है या नही । अंचल कर्यालय को कंप्यूटरकृत करने से सीधे अंचल क्षेत्र के लोगो को बार बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाऐगा वही घर बैठे एक क्लिक पर अपनी आवेदन की स्थित गौनाहा अंचल के भु़ूधारियों समेत आवेदनकर्ता देख सकेंगे और मिलने वाली सुविधाओ का लाभ उठा सकेंगे ।