सिवान :समाज के मार्गदर्शक हैं ब्राह्मण – डॉ. पद्माकर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 आंदर (सिवान) : 
आंदर बाजार के घेरांय मोड़ के समीप आराध्या कांप्लेक्स में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन की बैठक जिलाध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू दुबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पद्माकर द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज
 ने वैदिक काल से लेकर अबतक समाज का मार्गदर्शन किया है। आज कुछ कारणों से यह समाज उपेक्षित हो गया है। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। गरीब एवं कमजोर ब्राह्मणों को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने
कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की संख्या तीन लाख है। मगर दूसरे समाज के लोग हमें अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं।
 बैठक में महंथ सिद्धेश्वर महादेव भारती, जिला उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण पाठक, युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत तिवारी, भावप्रकाश मिश्रा, संतोष कांत पांडेय, अनिल तिवारी, विकास कुमार दुबे, पवन पांडेय, मंटू दुबे, दीपक पांडेय, मंटू मिश्रा आदि उपस्थित थे।