सारण :अमनौर की टीम ने बलिया की टीम को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
#अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर(सारण)
अमनौर की क्रिकेट टीम ने यु 0 पी बलिया की टीम को 47 रनों से हराकर उद्घाटन मैच का ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। जिस खेल में अमनौर की क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पारी की शरुआत करते 278 रन बनाया, जिसके जवाब में बलिया की टीम खेलते 258 रन पर ही आल आउट रही ।जिस खेल में अमनौर के क्रिकेटर रवि कुमार द्वारा 196 रन बनाया गया। जिन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।प्रारम्भ में राष्ट्रगान के साथ खेलाडियो के परिचय के बाद अपने सम्बोधन में स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि
प्रतिभा और लगन दिल में है तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नही।यह बाते बनियापुर प्रखंड कार्यालय स्थित क्रीड़ा मैदान में डी ए वी पब्लिक स्कूल के सौजन्य से क्षत्रिय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फीता काटकर विधिवत मैच का उद्घाटन करते हुए कही। वही पूर्व बीडीसी बिरेन्द्र सिंह बाबा, जिला पार्षद पति परवेज अख्तर ,बृजेन्द्र सिंह, नेता अजित सिंह आदि ने खेल से पूर्व सम्बोधित किया मौके पर उद्घाटन मैच का टॉस बलिया के खेलाडीयो के जीत के बाद क्रिकेट मैच की शरुआत स्थानीय बीडीओ दीपक कुमार द्वारा प्रदर्शन बैटिंग के साथ की गयी।जिसके बाद उद्घाटन मैच में अमनौर क्रिकेट टीम और यु0पी के बलिया क्रिकेट टीम के बिच टूर्नामेंट शुरू हुआ ।जंहा डी ए वी के निदेशक धनञ्जय सिंह मुख्य कार्यकारी मृत्युंजय सिंह राजू कुमार मुखिया नागेन्द्र प्रसाद मनोज सिंह, ब्रजेश मिश्र राजेश सिंह पिम्पल सिंह, राकेश सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।




Recent Comments